BREAKING NEWS

Latest News

नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में ग्राहकों ने प्लाट, फ्लैट, विला और कमर्शियल प्रॉपर्टी में रुचि दिखाई

इंदौर के रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में ग्राहकों ने प्लाट, फ्लैट, रो-हाउस, विला और कमर्शियल प्रॉपर्टी में गहरी रुचि दिखाई। वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में खरीदार अपने सपनों का घर तलाशने पहुंचे। एक्सपो में विभिन्न आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्राहकों को विभिन्न विकल्पों की तुलना करने में आसानी हुई। सुपर कॉरिडोर, कनाड़िया बायपास और खंडवा रोड जैसे क्षेत्रों के प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे।