BREAKING NEWS

Latest News

सतना के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

सतना जिले के बाबूपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में 22 वर्षीय अभिषेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बाबूपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और शव को चौकी परिसर में रखकर निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर घटना की सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बरमेंद्र प्रताप सिंह ने उच्चस्तरीय जांच, हत्या का प्रकरण दर्ज करने, 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है।