BREAKING NEWS

Latest News

दतिया जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी: जनता ने सरकार को सत्ता से बेदखल किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी में मीडिया से चर्चा करते हुए दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को जनता का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार के वादे पूरे न करने का जवाब देते हुए उसे सत्ता से बेदखल किया है। पटवारी ने दावा किया कि 50 करोड़ रुपये खर्च करने और 20 मंत्रियों की तैनाती के बावजूद जनता ने सरकार को नकार दिया और कांग्रेस संगठन पर भरोसा जताया। उन्होंने संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने और जल्द ही कटनी के हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद करने की बात कही।