BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: कांग्रेस ने महापौर की तस्वीर के साथ गड्ढों में लगाए ‘बेशर्म’ के पौधे

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को वार्ड 41 की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने महापौर मालती राय की तस्वीर लेकर पानी से भरे गड्ढों में ‘बेशर्म’ के पौधे लगाए, जिसका उद्देश्य नगर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान खींचना था। कांग्रेस नेताओं ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि होने के बावजूद वार्ड 41 की सड़कें खराब हैं। कांग्रेस नेता मो. शावर खान ने तीन बार भूमिपूजन के बाद भी सड़क निर्माण शुरू न होने का जिक्र करते हुए महापौर निवास पर भी प्रदर्शन की चेतावनी दी।

भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का मार्च, पुलिस ने रोका

भोपाल में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय की ओर निकले मार्च को पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और लगभग दस मिनट प्रदर्शन किया। खंडेलवाल ने कांग्रेस पर ‘प्रायोजित अराजकता’ की राजनीति करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाने व विदेशों में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।