BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर पीटीएस तिघरा के 172 एकड़ हरित आवरण को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने, कार्बन क्रेडिट के लिए ‘ग्रीन पाथ’ टीम का दौरा

ग्वालियर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) तिघरा में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है। परिसर के 172 एकड़ क्षेत्र में लाखों पौधे रोपकर विशाल हरित आवरण तैयार किया गया है और स्थानीय जैव विविधता को पुनर्जीवित करने के कदम उठाए गए हैं। संस्थान को ‘कार्बन क्रेडिट’ दिलाने की कवायद तेज हो गई है, जिसके तहत ‘ग्रीन पाथ आर्गेनाइजेशन’ की एक टीम ने परिसर का दौरा कर सघन पौधारोपण और अन्य पहलों का भौतिक सत्यापन व वैज्ञानिक मूल्यांकन शुरू किया है। पीटीएस में एक 20 हेक्टेयर का मॉडल बगीचा भी है, जिसे कार्बन क्रेडिट के योग्य बताया गया है।