BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर के कास्टिंग डायरेक्टर गौरव दवे के अंगदान से चार लोगों को मिला जीवनदान

इंदौर के खजूरी बाजार निवासी 25 वर्षीय कास्टिंग डायरेक्टर गौरव दवे को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दुर्लभ मोयामोया बीमारी का पता चला। 26 जुलाई को उन्हें ब्रेन डेथ घोषित किया गया, जिसके बाद उनके परिवार ने अंगदान का निर्णय लिया। गौरव के अंगदान से चार लोगों को नया जीवन मिलेगा। उनका हृदय अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल भेजा गया, जबकि लिवर और दोनों किडनियां इंदौर के अपोलो और चोइथराम अस्पतालों में प्रत्यारोपित की जाएंगी। यह इंदौर में चार माह बाद 68वां ग्रीन कॉरिडोर था। गौरव ने फिल्मों और वेब सीरीज में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया था।