BREAKING NEWS

Latest News

सिवनी: कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता, दोनों की डूबने से मौत

सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत खापा गांव में 4 सितंबर शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना घटित हुई। घर के पीछे स्थित कुएं से पानी निकालते समय काई से पैर फिसलने के कारण बीएससी की छात्रा चेतना पटले (20) कुएं में गिर गई। उसे डूबता देख पिता रोशनलाल पटले (50) ने बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। बचाव के प्रयासों के बावजूद, अत्यधिक भरे कुएं के पानी में डूबने से पिता-पुत्री दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।