BREAKING NEWS

Latest News

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी मारने’ वाले बयान पर राजनीतिक बवाल

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कुशवाह समाज को ‘गुलाटी मारने वाला’ और ‘विश्वसनीयता खंडित करने वाला’ कहे जाने पर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर एक कार्यक्रम में दिए गए इस बयान पर कुशवाह समाज के पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसे पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ रहा है, जबकि भाजपा समर्थक नेता समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। विभिन्न नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।