BREAKING NEWS

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में शामिल हुए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और अन्य विभागों द्वारा आधुनिक खेती, ड्रोन तकनीक तथा जैविक खेती जैसी जानकारी प्रदान की जा रही थी। विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में एक मासूम की मौत पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।