मध्य प्रदेश अपनी 34.94 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण क्षमता के साथ देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। यह क्षमता उसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई प्रमुख कृषि एवं उपभोक्ता राज्यों से आगे रखती है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी देश की कुल 5.55 करोड़ मीट्रिक टन भंडारण क्षमता में लगभग 6.3% है, जिससे यह उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के बाद पांचवें स्थान पर है।