मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अमित शाह को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास यात्रा को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन भी मांगा।