BREAKING NEWS

Latest News

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से सख्ती से निपटेगी सरकार, 24 अतिरिक्त सुरक्षा कंपनियां तैनात

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों के चलते केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ और आरएएफ की 24 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है। ये बल दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था संभालेंगे और सरकार ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का संकेत दिया है। बुधवार को नई दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। जंतर मंतर पर हिंसक झड़पें हुई हैं। राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।