BREAKING NEWS

Latest News

नीट पेपर लीक: मंत्री विजयवर्गीय के घर छात्रों का प्रदर्शन, दो गिरफ्तार; विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

नीट पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार सुबह कुछ छात्र मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों का आरोप था कि मंत्री ने उन्हें ‘कीड़ा’ कहा है। वहीं, भंवरकुआं चौराहे पर बिना अनुमति के चल रहे प्रदर्शन की वीडियोग्राफी की जा रही है। उधर, दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और मंत्री विजयवर्गीय के कथित बयान को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में हंगामा किया, हालांकि अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

जीएसटी में संशोधन से व्यापारियों को सुविधा, रिफंड 60 से 7 दिन में मिलेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी संशोधनों की जानकारी दी, जिनसे छोटे व्यापारियों को सुविधा मिलेगी और रिफंड प्रक्रिया तेज होकर 7 दिन में पूरी होगी। कैलाश विजयवर्गीय पर युवाओं को ‘कीड़ा’ कहने के आरोप पर सदन में हंगामा हुआ, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विजयवर्गीय के मुंह से यह शब्द नहीं निकला। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने 13 जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज लाने और एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की बात कही।