BREAKING NEWS

Latest News

सतना में अतिवृष्टि से 260 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त, मरम्मत पर करोड़ों का खर्च

सतना जिले में इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से सड़क अधोसंरचना को व्यापक क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग की 30 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 260.04 किलोमीटर विभिन्न मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी स्थायी मरम्मत के लिए 421.50 लाख रुपये और अस्थायी मरम्मत के लिए 105.20 लाख रुपये की आवश्यकता है। मझगवां क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित रहा, जबकि उचेहरा, नागौद और रामनगर में भी सड़कों को नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की स्थायी मरम्मत पर 1209.50 लाख रुपये और अस्थायी मरम्मत पर 70.50 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।