BREAKING NEWS

Latest News

फीफा ने वर्ल्डकप फाइनल के बाद खिलाड़ियों की झड़प की जांच शुरू की

फीफा ने फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल के बाद खिलाड़ियों की झड़प की जांच शुरू की है। दोषी पाए जाने पर खिलाड़ियों को कम से कम तीन मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डिसिप्लिन कमेटी ने एक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किया है। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन की जीत के बाद अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस और थियागो अल्माडा स्पेन के गावी से भिड़ गए थे। अर्जेंटीना पहले से ही एक बैनर मामले में जांच का सामना कर रहा है, और यह नई घटना उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।