BREAKING NEWS

Latest News

भारतीय एथलीट एआई कंटेंट, टीम रणनीति सार्वजनिक नहीं कर सकेंगे

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारतीय एथलीटों के लिए नया प्रोटोकॉल लागू किया है। इसके तहत खिलाड़ी एआई-जनरेटेड सामग्री पोस्ट नहीं कर सकेंगे, न ही टीम की आंतरिक रणनीति या निजी ब्रांड का प्रचार सार्वजनिक कर सकेंगे। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिता पर केंद्रित रखना और सोशल मीडिया विवादों से बचना है। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स गुरुवार से शुरू हो रहे हैं, जिसमें मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाईं भारत की ध्वजवाहक होंगी। भारत के 126 खिलाड़ी 8 खेलों में हिस्सा लेंगे और नीरज चोपड़ा टीम का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत’ को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया, युवाओं को बताया इसकी नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ग्रामीण विकास, कृषि और सामाजिक कल्याण की प्रगति समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना जन आंदोलन बनना चाहिए, जिसकी नींव युवा होंगे। पीएम ने मंत्रालयों को मिलकर काम करने और तय समय में लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या से निपटने के लिए संस्थागत व्यवस्था और मंत्रालयों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने खेल विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने, खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक खेल केंद्र बनाने का लक्ष्य रखने की बात कही।