BREAKING NEWS

Latest News

गुरुग्राम में बास्केटबॉल पोल गिरने से डॉक्टर का बेटा घायल, रीढ़ की हड्डी में तीन फ्रैक्चर

गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से एक डॉक्टर का 22 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन फ्रैक्चर आए हैं। दो अन्य खिलाड़ी कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने सभी सार्वजनिक खेल परिसरों और सोसायटियों में खेल ढांचे की तत्काल सुरक्षा जांच की मांग की है। इससे पहले रोहतक में राष्ट्रीय खिलाड़ी हार्दिक और बहादुरगढ़ में खिलाड़ी अमन की बास्केटबॉल पोल गिरने से मौत हो चुकी है।