ग्वालियर में भिंड रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार 125 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से एक दो मंजिला मकान में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चला रहे ड्राइवर समेत सभी चारों लोग नशे में धुत थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच जारी है।