भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोंदरमऊ क्वार्टर में गुरुवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक संघर्ष में बदल गई। इसमें रितिक नामक युवक तलवार से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन महिलाएं भी जख्मी हुईं। गांधीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। रितिक पर हमले के मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।