मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को गांधीसागर अभयारण्य में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी2 को छोड़ेंगे। इसके साथ अभयारण्य में दो नर और दो मादा सहित कुल चार चीते हो जाएंगे, जिससे चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। यह मादा चीता 28 फरवरी 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाई गई थी और मई 2026 में क्वारंटाइन के बाद जंगल में छोड़ी गई। इसने भारतीय परिस्थितियों और पारिस्थितिकी तंत्र के साथ सहजता से तालमेल बिठा लिया है। इससे पहले गांधी सागर में प्रभाष, पावक और धीरा को छोड़ा गया था।