BREAKING NEWS

Latest News

फ्री फायर गेम से दोस्ती कर नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र से एक युवक को ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए अहमदाबाद की 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिव शांत (20) ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर अहमदाबाद से रीवा भगा लाया था, जहां उसने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। अहमदाबाद पुलिस ने नाबालिग को रीवा से बरामद कर परिजनों को सौंपा था। फरार चल रहे आरोपी को गुजरात पुलिस ने अमरपाटन से गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई।