BREAKING NEWS

Latest News

सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या, गुजरात सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए

सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में एक रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या के बाद गुजरात सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रशासन, सुपरिटेंडेंट, पुलिस और डीन की मौजूदगी में पैनल और फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत के हर पहलू की बारीकी से जांच हो सके। एंटी-रैगिंग कमेटी, सुपरिटेंडेंट और डीन रातभर सिविल अस्पताल में मौजूद रहकर यह पता लगाएंगे कि डॉक्टर के साथ रैगिंग, मानसिक उत्पीड़न या किसी तरह की प्रताड़ना तो नहीं हुई थी।

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन सुरंग का 2957 मीटर लाइनिंग कार्य पूर्ण

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 03 अगस्त 2026 तक की प्रगति के अनुसार, 2957 मीटर लंबी सुरंग में लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम प्रगति पर है, जिसमें 1216 मीटर ट्रैक का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जल निकासी, कट एंड कवर सेक्शन और आधुनिक सुरक्षा तंत्र जैसे वेंटिलेशन डक्ट तथा एग्जॉस्ट फैन लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यह परियोजना मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी, जिससे यात्री और माल परिवहन को लाभ मिलेगा।

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 10 की मौत

गुजरात के अहमदाबाद जिले के रामोल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था और इसे सील कर दिया गया था, लेकिन रथ यात्रा के दौरान पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर इसे चोरी-छिपे दोबारा चालू कर दिया गया था। डीसीपी मयूर पाटिल ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संयुक्त अभियान की घोषणा की है। पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।