BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में पैरोल पर छूटे हिस्ट्रीशीटर रोहित वर्मा पर चाकू से हमला

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पैरोल पर छूटे हिस्ट्रीशीटर रोहित वर्मा उर्फ रोहित कबाड़ी पर सुम्मी उर्फ सुमित और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुराने गैंगवार और वर्चस्व की रंजिश के चलते हुए इस हमले में रोहित को सिर, गर्दन और हाथ पर आठ चाकू लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, हालांकि सभी आरोपित अभी भी फरार हैं। रोहित कबाड़ी के खिलाफ भोपाल में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।