जबलपुर में ऑनलाइन ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्वजन की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर वीजा खत्म होने का झांसा देकर 95 हजार रुपये ठगे गए। गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को घर बैठे कमाई का लालच देकर 43 हजार रुपये का चूना लगाया गया। वहीं, कैंट थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के मोबाइल अपडेट के दौरान उसके बैंक खाते से 88,542 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए गए। तीनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।