गोवंश अखाड़ा के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नीट पेपर लीक आंदोलन पर ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ नामक फिल्म बनाने की घोषणा की है। जयपुर में की गई इस घोषणा के अनुसार, फिल्म आंदोलन के पीछे की उन परतों और कथित राजनीतिक साजिशों को उजागर करेगी जो आम लोगों के सामने नहीं आ सकीं। गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने छात्रों की मांगों को जायज ठहराया, लेकिन आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इस असली मुद्दे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की बात कही है।