BREAKING NEWS

Latest News

खंडवा में किशोर कुमार का 97वां जन्मदिन, मध्य प्रदेश सरकार मना रही ‘खंडवा गौरव दिवस’

बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का 97वां जन्मदिन आज (4 अगस्त) खंडवा में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार इसे तीन दिवसीय ‘खंडवा गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है। खंडवा के बॉम्बे बाजार स्थित ‘गांगुली हाउस’ में 4 अगस्त 1929 को जन्मे आभास कुमार गांगुली ही आगे चलकर किशोर कुमार बने। गायकी, अभिनय और निर्देशन में माहिर किशोर कुमार ने ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ जैसे सैकड़ों गीत गाए। मुंबई में भी वे खुद को ‘खंडवा वाला’ बताते थे। शहरवासी उनके पुश्तैनी घर को स्मारक बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।