BREAKING NEWS

Latest News

हरदा के होटल में 54 वर्षीय मनरेगा संविदा सब इंजीनियर का अर्धनग्न शव मिला

हरदा शहर के मिश्रा पैलेस होटल में मंगलवार सुबह मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे (54) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। वह पिछले 15 वर्षों से होटल में रह रहे थे, जबकि उनका परिवार भोपाल में रहता है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर हार्ट फेल होने की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी सामने आया है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला था।