BREAKING NEWS

Latest News

आलीराजपुर में ‘बड़वे खेलने’ के दौरान हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़

आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बयडा में मंगलवार को ‘बड़वे खेलने’ के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। उपद्रवियों ने एक निजी स्कूल परिसर में स्कूल बस, ट्रैवलर वाहन और कई बाइकों में तोड़फोड़ की, जिससे गांव में तनाव और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भिंड: घिरोंगी गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

भिंड जिले के मालनपुर थाना अंतर्गत घिरोंगी गांव में 50 वर्षीय करतार सिंह बघेल के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। यह घटना दो दिन पहले शनिवार को हुई थी, जब करतार सिंह अपने साथी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में जयसिंह गुर्जर और उसके साथियों ने उन्हें लाठियों से पीटा, जिससे करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे गांव में वर्चस्व को कारण माना जा रहा है।