जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में एक महिला ने गरीब दंपती का भरोसा जीतकर उनकी पांच वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगभग छह घंटे के भीतर आरोपित महिला को मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-छह से गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। महिला ने भंडारे में मिली रेशमा से रात गुजारने की जगह मांगी थी। मध्यरात्रि में बच्ची और महिला दोनों गायब मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा। अपहरण के उद्देश्य का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।