BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में 30 जुलाई के बाद भारी वर्षा के आसार, चक्रवाती घेरा सक्रिय

इंदौर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में तेज बौछारें पड़ीं, एयरपोर्ट क्षेत्र में 1.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इस मानसून सत्र में अब तक 365.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अवदाब का क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर भी चक्रवाती हवाओं का घेरा है। इन प्रणालियों से पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है। गुरुवार को इंदौर में मध्यम और धार, झाबुआ, देवास, बुरहानपुर में भारी वर्षा का अनुमान है।