गुना जिले के चांचौड़ा थाना पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 31 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इनमें दो मृत पाए गए, जबकि 29 को सुरक्षित गोशाला भेजा गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और परिवहन में इस्तेमाल किया गया कंटेनर जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। आरोपी राजस्थान के निवासी हैं और उनके खिलाफ पशु क्रूरता एवं गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।