BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये

Latest News

इंदौर-खंडवा रोड पर टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

इंदौर-खंडवा रोड पर चोरल के पास सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब इंदौर से बड़वाह जा रहे बाइक सवारों को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें सवार लोगों को भी चोटें आईं। हादसे के कारण इंदौर-खंडवा रोड पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।