खरगोन जिले की खलटाका चौकी पुलिस ने मास्टर-की का उपयोग कर बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल आठ चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपी खरगोन और धार जिलों से पुराने लॉक या चाबी लगी बाइकों को निशाना बनाते थे। उन्हें खेतान फैक्ट्री के पीछे जंगल में छिपाकर बेचने की योजना थी। यह कार्रवाई एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला और बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में की गई।