BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल के इतवारा में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान; 300 जवानों ने 70 घरों में दी दबिश

भोपाल पुलिस ने गांजा तस्करी के लिए कुख्यात इतवारा क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60 से 70 मकानों में दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। तलाशी और जब्ती की कार्रवाई जारी है।

भोपाल के मंगलवारा में मिलावट की आशंका पर 96 हजार 150 रुपये का घी व पनीर जब्त

भोपाल के मंगलवारा इलाके में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को आनंद और महाकाल मावा भंडार पर बड़ी कार्रवाई की। मिलावट की आशंका पर 96 हजार 150 रुपये कीमत का घी और पनीर जब्त किया गया। टीम ने 89 किलोग्राम घी (53,400 रुपये) और 171 किलोग्राम पनीर (42,750 रुपये) को सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया। जब्त पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा।