मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में राज्य साइबर पुलिस ने पहली सफलता प्राप्त की है। ग्वालियर के चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को क्रिप्टो निवेश का झांसा देकर ठगा गया था। पुलिस ने शाजापुर निवासी भाजपा जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में 50 लाख रुपये गए थे। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे अंतर्राज्यीय गिरोह के बारे में अहम जानकारी मिली है। ठगी की रकम 76 खातों से 15 लेयर में 20 हजार से अधिक खातों तक पहुंची।