नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। देर रात गांव से डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जंगल में बालिका का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मौके पर पहुंचकर जांच का निर्देश दिया। परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।