मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का सोमवार सुबह इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। जैन उज्जैन की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा थे और उन्होंने वन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य, ऊर्जा जैसे कई विभागों में मंत्री के रूप में सेवा दी। वे 1990 से उज्जैन उत्तर सीट से कई बार विधायक चुने गए। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उज्जैन स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।