प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। यह यात्रा वड़नगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुंजापुरा में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 35.42 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में ₹212.57 करोड़ हस्तांतरित किए और करणावत में पुलिस सहायता केंद्र को थाना बनाने की घोषणा की।