BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां भी घायल

शहडोल में एक मजदूर पिता दऊआ बैगा (50 वर्ष) की उनके पुत्र अंजू ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब दऊआ ने मजदूरी से लौटने के बाद अपनी पत्नी यशोदा से भोजन की इच्छा जताई, जिस पर अंजू भड़क गया। विवाद बढ़ने पर अंजू ने पहले अपनी मां यशोदा को पीटा। जब पिता दऊआ बीच-बचाव करने आए, तो अंजू ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दऊआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि यशोदा का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।