BREAKING NEWS

Latest News

भीमगढ़ बांध के गेट खोले गए, वैनगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग ने जल प्रबंधन और सुरक्षा के मद्देनजर बांध के दो गेट (5 और 6) को एक-एक मीटर तक खोल दिया है, जिससे 283 क्यूमेक्स पानी की निकासी हो रही है। इसके परिणामस्वरूप वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने नदी के तटीय और निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी कर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसका असर सिवनी, बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया तथा भंडारा जिलों में भी दिखेगा।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को भोपाल स्थित बोधी परियोजना कार्यालय में विभाग के 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सिलावट ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए विभाग को सफलता के शिखर पर ले जाने में पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। विभाग में वर्ष 2020 से अब तक कुल 1305 नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें 952 नवीन और 353 अनुकंपा नियुक्तियां शामिल हैं। मंत्री ने सिविल जज बनी अंकिता नागर का भी सम्मान किया।