पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ इंस्पेक्टर रामकरण पर्ते के बैंक खाते से 1.03 लाख रुपये की ठगी हुई। उनका मोबाइल 29 अगस्त को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने 31 अगस्त को दर्ज कराई। इस तीन दिन की देरी के दौरान आरोपित ने गुम हुए मोबाइल की सिम का उपयोग कर खाते से 16 अलग-अलग लेनदेन किए और राशि दूसरे बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी। इंस्पेक्टर ने 5 सितंबर को पासबुक अपडेट कराने पर ठगी का खुलासा हुआ। तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद जहांगीराबाद थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।