मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई और अगली पेशी 16 सितंबर को निर्धारित की गई है। सीबीआई ने मामले में 636 पृष्ठ का आरोपपत्र पेश किया था, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाया गया। प्रकरण को जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी के न्यायालय में भेजा गया है। सीबीआई ने पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें दहेज, पैसों, गर्भ और मानसिक प्रताड़ना से संबंधित आरोप शामिल हैं। त्विषा ने 12 मई की रात आत्महत्या की थी।