मुंबई के जुहू स्थित गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। धुएं से दम घुटने की शिकायत के बाद तलत अजीज, उनकी 65 वर्षीय पत्नी बीना, बेटे शायान (30) और अदनान (25) तथा सिकंदर सिंह (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण एक बंद एयर कंडीशनर से निकली चिंगारी बताया गया है। तलत अजीज ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।