BREAKING NEWS

Latest News

आलीराजपुर में सड़क किनारे बाल्टी में मिला तीन माह का मृत भ्रूण

आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक बाल्टी में लगभग तीन माह का मृत भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सरकारी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।