BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: डीसीपी कार्यालय के पास ज्वेलरी शोरूम में चोरी, चांदी और 20 हजार नकद पार

भोपाल में डीसीपी जोन-4 कार्यालय से 500 मीटर दूर गांधीनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी हो गई। चोर ने शोरूम की पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 45 मिनट तक भीतर रहा। आरोपित सोने के लॉकर तक नहीं पहुंच सका, लेकिन चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। बुधवार सुबह शोरूम खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद संचालक मनोहर लाल हसवानी ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

इंदौर सराफा बाजार में सोना-चांदी सस्ता

इंदौर सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में डॉलर की मजबूती और लगातार गिरावट के कारण सोना केडबरी 350 रुपये और चांदी चौरसा 500 रुपये सस्ती हुई। भारतीय बाजारों में ग्राहकी सीमित है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। हालांकि, ज्वेलर्स आगामी त्योहारी सीजन और वैवाहिक सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं और लाइट वेट के गहनें तैयार कर रहे हैं।