BREAKING NEWS

Latest News

झाबुआ: पेटलावद में भाजपा नेता पर प्रेमिका के साथी की हत्या और महिला से मारपीट का आरोप

झाबुआ के पेटलावद में एक भाजपा नेता पर महिला के साथी की हत्या और महिला से मारपीट का आरोप लगा है। शनिवार देर रात अटल बस्ती में करीब 5 लोगों ने एक घर में घुसकर महिला भूली बाई से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके साथी हरिराम को पीट-पीटकर मार डाला गया। भूली बाई ने बताया कि मुख्य आरोपित भाजपा नेता देवा सिंगाड़ से उसका 14 साल पुराना संपर्क था, लेकिन पिछले एक साल से उसने दूरी बना ली थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने देवा सिंगाड़ और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।