मध्य प्रदेश टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (एमपीटीसीए) इंदौर ज़ोन ने एक सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें नई टैक्स ऑडिट व्यवस्था की बारीकियां समझाई गईं। विशेषज्ञों ने कर पेशेवरों को ऑडिट रिपोर्ट फाइनल करने से पहले सभी आंकड़ों के बारीकी से मिलान की सलाह दी। सेमिनार में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में देरी पर 1.50 लाख रुपये तक की पेनाल्टी के प्रावधान को अव्यवहारिक बताया गया। मुख्य वक्ता सीए पलक पावागढ़ी और सीए सुमित नेमा ने रिपोर्टिंग की बारीकियों और पेनाल्टी के कानूनी पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया, जिसमें प्रतिभागियों के सवालों का भी समाधान किया गया।