BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में नो एंट्री में घुसे शराबी ट्रक चालक को पुलिस ने घेरा

इंदौर में मंगलवार को एक शराबी ट्रक चालक ने नो एंट्री क्षेत्र में घुसकर दहशत फैलाई। पुलिस के पीछा करने पर चालक धार रोड, गंगवाल बस स्टैंड होते हुए बड़ा गणपति तक भागा। पुलिस ने वायरलेस अलर्ट जारी कर लोडिंग वाहनों से रास्ता रोककर ट्रक को पकड़ा। चालक सुनील पुत्र रामप्रसाद जालौन निवासी शराब के नशे में धुत था। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं, मोटर व्हीकल एक्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है। एक वर्ष पूर्व भी इसी जगह एक भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और 35 घायल हुए थे।