मंदसौर की कृषि उपज मंडी में लहसुन व्यापारी शंकरलाल हरजानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। उनकी फर्म सांई कृष्णा इम्पेक्स से 23 अगस्त को 136 क्विंटल 85 किलो लहसुन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए एक ट्रक (एचआर-39 जी-8686) में लोड की गई थी। यह ट्रक रास्ते से ही लहसुन सहित गायब हो गया। व्यापारी के पुत्र संजय हरजानी ने बताया कि चालक ने मोबाइल बंद कर लिया और लहसुन गंतव्य तक नहीं पहुंची। जांच में ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी निकला, जबकि उसका असली नंबर एमपी-09 बीएम-4221 था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।