शहर में साइबर ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए नए तरीके अपनाए हैं, जिससे पांच अलग-अलग मामलों में करीब 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। सबसे बड़ा मामला ऐशबाग की 41 वर्षीय शाजिया खान के साथ हुआ, जिनसे एम्स्टर्डम की महिला बनकर दोस्ती करने के बाद क्रिसमस गिफ्ट, पार्सल में डॉलर और ड्रग्स केस में फंसाने का डर दिखाकर 8.35 लाख रुपए ऐंठे गए। अन्य मामलों में बिजली बिल अपडेट, फोनपे और एक्सिस बैंक खाते की गारंटी खत्म होने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।